रिश्ते हुए तार-तार भाई ने की भाई की हत्या

Published On

हांसी। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के हांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची परसों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हांसी पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर मृतक के छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

क्या है मामला

पुलिस को दिए बयान में पुठ्ठी मंगल खां निवासी रिंकू ने कहा कि उसका पति कृष्ण मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। जबकि उसका देवर गांव से हांसी तक आटो रिक्शा चलाता है। कल उसका पति कृष्ण और देवर टिंकू अपने एक रिश्तेदार के साथ देर शाम शराब के नशे में धुत होकर घर आए थे। जब वह आवाज सुनकर बाहर आई तो टिंकू अपने भाई कृष्ण को आॅटो से नीचे उतार रहा था लेकिन नशे में धुत होने के कारण कृष्ण को संभाल नहीं पाया और कृष्ण जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद नशे में धुत टिंकू अपने बड़े भाई कृष्ण के ऊपर बैठकर गला दबाने लगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts