चलती गाड़ी में लगी आग, युवक की मौत

Published On

हांसी (सच कहूँ न्यूज)। हिसार (Hisar) के हांसी पुलिस जिले के मुंढाल क्षेत्र में चलती गाड़ी में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हांसी के जगदीश कॉलोनी निवासी मोहित सचदेवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह गाड़ी में अकेला था। गाड़ी में अचानक से धमाका हुआ। धमाका होने के साथ ही गाड़ी की छत भी उड़ गई और एकदम से गाड़ी में आग लग गई। उसने अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी के हॉर्न भी बजाए, परंतु हाइवे पर जलती गाड़ी के पास जाने की जहमत कोई नहीं उठा सका। आग लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंची, तब तक आग से गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी में उस समय मोहित सचदेवा अकेला थे। आग लगने से उसकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:– विश्व तंबाकू निषेध दिवस:- महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पौष्टिक भोजन

About The Author

Related Posts