गले में कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन फंसने से युवक की मौत

Published On

अंबाला। अंबाला में कोल्ड ड्रिंक पीते समय गले में ढक्कन फंसने से पूर्व सैनिक के इकलौते बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय यश कुमार उर्फ गोलू पुत्र अनिल कुमार (सेना से सेवानिवृत्त) घर में बोतल से कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink Lid) पी रहा था।

तभी अचानक ढक्कन खुलकर उसके मुंह में चला गया और गले में फंस गया। तभी यश की माँ और बहन उसे अंबाला के मिलिट्री अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने उसके गले में फंसे ढक्कन (Cold Drink Lid) को तो निकाल दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बचा पाए। यश सैनिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts