Road Accident: टैक्टर से टकराया ऑटो, ऑटो चालक गंभीर घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर शनिवार दोपहर को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली व ऑटो की आपसी जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सादुल शहर के निवासी अनमोल उर्फ काका आयु करीब 40 साल अपने ऑटो में स्टील की ग्रिलें, पाईपें व अन्य सामान लेकर अबोहर आ रहा था। जब वह हनुमानगढ़ रोड पर रामसरा सेमनाले के नजदीक पहुंचा तो उसका ऑटो बेकाबू होकर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। Abohar News

यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा अनमोल जख्मी हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी 112 हैल्पलाईन पर दी, जिस पर एसएसऐफ की टीम मौके पर पहुंची व उन्होंने 108 एम्बूलैंस को सूचित किया और जख्मी हुए ऑटो चालक को शीशे तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका प्रारंभिक इलाज करने के बाद उसकी गंभीर हालत देखते आगे रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राईवर भूप राम भी अबोहर आ रहा था। Abohar News

यह भी पढ़ें:– सैंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन

About The Author

Related Posts