Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई! अकाली नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार!

Published On

Akali leader Bikram Majithia arrested: अमृतसर/चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया पर बड़ी कार्रवाई की है। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बीच पंजाब सरकार ने यह कार्रवाई की है। बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा है। इस दौरान अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने घर हुई रेड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उनके और विजिलेंस के अधिकारियों के बीच नोंक झोंक होते दिखाई दी है। Punjab News

बिक्रम मजीठिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि यह छापा उनके खिलाफ झूठे मामले तैयार करने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने लिखा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि जब सरकार को मुझ पर पुराने मामलों में कुछ नहीं मिला, तो अब एक नया झूठा मामला गढ़ा जा रहा है।” वीडियो में मजीठिया को विजिलेंस अधिकारियों से बहस करते हुए देखा गया। उन्होंने सरकार पर राजनीतिक द्वेष के तहत कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा, “भगवंत मान, आप चाहे जितने नोटिस भेज लें, न मैं डरने वाला हूं और न ही मेरी आवाज को दबाया जा सकेगा।”

“मेरी पत्नी के साथ बदसलूकी न की जाए”

एक अन्य वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी के साथ बदसलूकी न की जाए। यह सरकार खुलेआम अन्याय कर रही है। हम ना पहले झुके थे, ना अब झुकेंगे। मैं हमेशा पंजाब के हित में बोलता रहा हूं और आगे भी बोलता रहूंगा। अब जनता ही इसका जवाब देगी।”

गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया, पंजाब सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 2007 में मजीठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी और 2012 व 2017 में भी जीत दर्ज की थी। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, जहां एक ओर राज्य सरकार इसे कानून के तहत उठाया गया कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है। Punjab News

Gaza: संयुक्त राष्ट्र ने जारी की गाजा के लिए चेतावनी! और बच्चों की जाएगी जान!

About The Author

Related Posts