Punjab News: 2027 के पंजाब विस चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर

Published On

लुधियाना में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत पूर्वांचल रैली का आयोजन

  • पंजाब चुनाव अभियान की कमान हरियाणा के सीएम नायब सैनी को सौंपी गई

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र शर्मा)। Ludhiana News: 2027 में होने वाली पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी पंजाब में अपना आधार मजबूत करने के साथ-साथ गैर-पंजाबी वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी संदर्भ में पंजाब चुनाव अभियान की कमान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी गई है। लुधियाना के लोहरा इलाके में रविवार को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत पूर्वांचल समुदाय की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है।

इस रैली का आयोजन भाजपा के पूर्वांचल सेल द्वारा किया जा रहा है, जहां लगभग 10,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। पूर्वांचल सेल के प्रदेश संयोजक और पार्षद राजेश मिश्रा के अनुसार, लुधियाना जिले में पूर्वांचल समुदाय के 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं। इनमें से कई की वोटें पंजाब में दर्ज हैं, जबकि कुछ की वोटें उनके मूल राज्यों में हैं। पार्टी इन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। Ludhiana News

लुधियाना के दक्षिणी, पूर्वी, आत्म नगर, उत्तरी और साहनेवाल क्षेत्रों में पूर्वांचल समुदाय का खासा प्रभाव माना जाता है। इन सीटों पर जीत-हार में इस वर्ग के मतदाताओं की भूमिका अहम रही है। भाजपा पंजाब में रह रहे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निवासियों को जोड़ने के लिए रैलियां कर रही है।

यह भी पढ़ें:– वित्त मंत्री चीमा ने किया गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास

About The Author

Related Posts