माता कौशल्य देवी नाईवाला की पांचवीं देहदानी बनीं

Published On

ब्लॉक महल कलां के 56वें देहदानी होने का गौरव प्राप्त हुआ

  • साध-संगत ने काफिले के रूप में में शरीरदानी को अंतिम विदाई दी | Body Donation

महल कलां (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Mehal Kalan News: गर्व की बात है कि पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं की बदौलत समाज में देहदान करने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है और मृत्यु के बाद यह नश्वर शरीर किसी ना किसी रूप में काम आए, पूज्य गुरु जी की ऐसी नि:स्वार्थ सोच से देहदान करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी के तहत बुधवार को ब्लॉक महल कलां के गांव नाईवाला में बुजुर्ग माता कौशल्य देवी इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया। Body Donation

यह ब्लॉक महल कलां का 56वां और गांव नाईवाला का पांचवां शरीरदान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नाईवाला की माता कौशल्या देवी का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके बेटे बलराज इन्सां ने बताया कि माता जी ने जीवित अवस्था में ही कहा था कि मरणोपरांत उनका शरीर दान किया जाए। उनकी इसी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने शरीरदान करने का फैसला किया। जिसके बाद माता कौशल्या देवी की पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च के लिए अमृता स्कूल आॅफ मेडिसन, फरीदाबाद (हरियाणा) को दान किया गया।

बुधवार को अंतिम विदाई के दौरान माता कौशल्या देवी के पार्थिव शरीर को फूलों से सजी गाड़ी में रख गांव में घुमाया गया। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक की साध-संगत और पारिवारिक सदस्य शामिल हुए और ‘शरीरदानी माता कौशल्या देवी इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाए गए। Body Donation

इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक महल कलां हजूरा सिंह इन्सां, 85 मेंबर सुखपाल सिंह, 85 मेंबर संजीव कुमार इन्सां, बलराज इन्सां, मक्खन इन्सां, शिन्दरपाल, जसविन्दर सिंह बीहला, बलविन्दर सिंह चन्नणवाल, प्रेमी सेवक सुरजीत सिंह इन्सां, गुरदेव सिंह, लक्ष्मण सिंह व बड़ी संख्या में साध संगत उपस्थित थी। Body Donation

यह भी पढ़ें:– फाजिल्का में एक किलो हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Related Posts