मुसीबत के समय में पंजाब की मान सरकार बनी लोगों की ढाल; तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलजीत कौर द्वारा फाजिल्का का दौरा

Published On

सिविल तैयारियों का लिया जायजा, लोगों से संपर्क कर उनका हौसला बढ़ाया

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। मख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) द्वारा कल जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने आज फाजिल्का का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक करने के साथ ही सिविल अस्पताल में तैयारियों का जायजा लिया। दोनों मंत्रियों ने शहर के बाजारों में जाकर लोगों से मिलकर उनका हौसला भी बढ़ाया। Fazilka News

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस कठिन घड़ी में सीमावर्ती इलाके के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार द्वारा हमारी सेनाओं को भी हर प्रकार की मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिविल प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा के लिए वे जिले का दौरा कर रहे हैं और जिला अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फाजिल्का वासियों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। Fazilka News

इस दौरान दोनों मंत्रियों ने फाजिल्का के सिविल अस्पताल का दौरा किया और बताया कि यहां बिस्तर और दवाइयां जरूरत के अनुसार उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूरा सिविल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का अमला 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है और अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहा है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के साथ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी प्रकार के डर या घबराहट में आने की जरूरत नहीं है, सरकार ने हर स्थिति पर नजर रखी हुई है। इस दौरे के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक, सिविल सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की।

दोनों मंत्रियों ने फाजिल्का के बाजारों का दौरा करके यहां आम लोगों और दुकानदारों से भी बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने बाजारों में लोगों से कहा कि लोग किसी भी प्रकार की घबराहट में न आएं, पंजाब सरकार उनके साथ है। किसी भी मुश्किल घड़ी के लिए प्रशासन ने हर प्रकार की तैयारी की हुई है। इस मौके पर लोगों ने भी बड़े हौसले से कहा कि जिला प्रशासन की तैयारियों से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं और लोग अपनी रक्षा सेवाओं के साथ डटकर खड़े हैं। Fazilka News

इस दौरे के दौरान फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना, जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, बलूआणा के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, पूर्व विधायक अरुण नारंग भी उपस्थित थे।

इससे पहले सिविल प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने के मौके पर डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने बताया कि जिले में हर प्रकार की ज़रूरी वस्तुओं का स्टॉक ज़रूरत के अनुसार उपलब्ध है और किसी प्रकार की काला बाजारी या जमाखोरी की शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा हर प्रकार की तैयारी की गई है।

इस मौके पर एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, एडीसी जनरल डॉ. मनदीप कौर, एडीसी विकास सुभाष चंद्र, एसडीएम कंवरजीत सिंह मान और वीरपाल कौर भी उपस्थित थे। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– शिक्षिका से 13 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

About The Author

Related Posts