डीसी का औचक निरीक्षण, कई अधिकारी गैर-हाजिर मिले

Published On

आपकी सरकार आपके द्वार कैंप में नहीं पहुंचे कई अधिकारी, डीसी ने किया तलब | Fazilka News

  • अधिकारी आएंगे ही नहीं तो समस्याएं कैसे हल होंगी: डीसी | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Aapki Sarkar Aapke Dwar: फाजिल्का के गांव जांडवाला मीरा सांगला में प्रशासन द्वारा सरकार आपके द्वार के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जहां जिले के विभागीय अधिकारियों को बुलाया गया ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर कैंप का निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो कुछ विभागों के अधिकारी गैरहाजिर पाए गए। जिस पर उन्होंने उन अधिकारियों को तलब किया है और साथ ही यह कहा कि अगर कैंप में अधिकारी नहीं आएंगे तो लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। Fazilka News

डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर सेनू दुग्गल ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान के आदेशों पर आपकी सरकार आपके द्वारा प्रोग्राम के तहत कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज फाजिल्का के गांव जंडवाला मीरा सांगला में कैंप का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों को बुलाया गया ताकि लोगों की समस्या का मौके पर ही समाधान किया जा सके। लेकिन आज गांव में लगाए गए कैंप के दौरान बागवानी विभाग के एसडीओ, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और सीडीपीओ गैर हाजिर पाए गए। जिसको लेकर विभाग के पहुंचे कर्मचारियों और अधिकारियों की डीसी ने क्लास लगा दी। गैरहाजिर पाए गए अफसरों को डीसी ने तलब किया है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– नौकर ने किसान की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts