सेवादारों ने घायल बेजुबान का ईलाज कर पहुंचाया गौशाला

Published On

डकाला (सच कहूँ/राम सरूप पंजोला)। पटियाला से समाना रोड पर सड़क हादसे में बुरी तरह घायल सड़क पर तड़प रही गाय को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने उसका ईलाज कर सनौर रोड पर स्थित गौशाला में पहुंचाया। इस संबंधी जानकारी देते शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एक गाय सड़क हादसे के दौरान सड़क पर जख्मी हालत में बुरी तरह तड़प रही थी, जिसे किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। इस संबंधी मैंने तुरंत भगवान सिंह इन्सां, डॉ. सुभाष इन्सां, गुरप्रीत इन्सां, बूटा इन्सां को जानकारी दी और इन सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर इस गाय की मलहम पट्टी करवाई और फिर इस गाय को सनौर में बनी गौशाला में छोड़कर आए, जहां इस गाय का तुरंत आगे का ईलाज शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – ब्लॉक माणूंके के सेवादारों ने किया 5 यूनिट रक्तदान

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts