Welfare Work: सेवादारों ने नहर में गिरे बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला

Published On

बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बठिंडा के एरिया परस राम नगर ए और बी के सेवादारों ने सरहिंद नहर में गिरे दो गऊ के बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। एरिया परस राम नगर ए के सेवादार रेशम इन्सां ने बताया कि सुबह उन्हें सेवादार जगन इन्सां और नंगल कलां के सेवादार नछत्तर सिंह इन्सां का फोन आया कि दो बछड़े नहर में गिर गए हैं। तुरंत ही वे अन्य सेवादारों के साथ मौके पर पहुंचे और मिलकर बछड़ों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा किए गए इस नेक कार्य की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवादारों की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है। Welfare Work

यह भी पढ़ें:– सास की गला घोंटकर हत्या, चोरी का नाटक रचा, दो गिरफ्तार

About The Author

Related Posts