Farmers Delhi March: दिल्ली कूच को लेकर किसानों ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…

Published On

FARMERS DELHI MARCH चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। इस वक्त पंजाब से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के शंभू बॉर्डर पर एमएसपी समेत कई अन्य मांगों को लेकर डटे किसान अब दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया, ‘कि शंभू बॉर्डर खुलते ही दिल्ली के लिए बढ़ा जाएगा। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को हाईवे खोलने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हरियाणा सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दायर की है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने दिया बयान

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हम पहले से ही दिल्ली जा रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस ने इस साल फरवरी में शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर हमें रोक दिया था। अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को बैरिकेड्स हटाने का निर्देश दिया है और हमने फैसला किया है कि बैरिकेडिंग हटाए जाने और हाईवे खुलने के बाद हम शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे।

About The Author

Related Posts