पानी वाली बस से किसान मुरझाए

Published On
  • सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी
  • सरकार ने मांगा फसल का मुआवजा

Firozpur, SachKahoon News: पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा जिला फिरोजपुर के हरिके पत्तन में गत दिवस करीब 10 करोड़ की लागत से पानी में चलने वाली बस सेवा शुरू की गई थी। इस प्रोजैक्ट के शुरू होने से जिला फिरोजपुर के दरिया के साथ लगते कुछ गांवों की सैंकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई जिससे पीड़ित परिवारों के किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं और उनका आरोप है कि इस नुक्सान के लिए पंजाब सरकार और जिला फिरोजपुर प्रशासन की अफसरशाही जिम्मेदार है। पीड़ित गांवों के किसानों ने बताया कि ‘जलथली’ बस सेवा शुरू करने के लिए हरिके हैड पर पानी कम था और एक दिन पहले किए गए ट्रायल में अधिकारियों को पानी और जमा करने की जरूरत महसूस हुई क्योंकि कम पानी में बस चल नहीं सकी। पीछे से बस चलाने के लिए बिना सोचे-समझे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ दिया गया जिससे बस तो चल गई मगर कुछ गांवों के खेतों में दरिया का पानी प्रवेश कर गया।

क्या बोले किसान
गांव खुंदर गट्टी के किसान गुरजंट सिंह ने बताया कि खेतों में पानी प्रवेश करने से उसकी करीब 15 एकड़ जमीन जिसमें गेहूं व मटर की बिजाई की हुई थी, डूब गई है। किसान कुलविन्द्र सिंह पुत्र करतार सिंह ने बताया कि उसकी करीब 20 एकड़ जमीन में पानी प्रवेश करने से गेहूं की फसल नष्ट हो गई है। किसान रेशम सिंह, बूटा सिंह और गुरचरण सिंह ने कहा कि उनकी जमीनों में भी पानी प्रवेश कर गया है जिससे उनकी फसलें नष्ट हो गई हैं। किसानों ने बताया कि इस गांव में करीब 300-400 एकड़ जमीनों में पानी दाखिल होने से गेहूं, मटर और आलू की फसल को नुक्सान पहुंचा है।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
दीपावली पर 3 दिन में 15 लाख से अधिक यात्रियों ने चेन्नई से की रवानगी, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़
Car Battery Tips: बार-बार डाउन हो रही है कार की बैटरी? इन 4 आसान टिप्स को अपनाएं, लंबे समय तक मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस
Cricket News: पैर के अंगूठे में चोट के कारण टंग ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर
Israel News: इजरायल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का पहला मौका

Related Posts