शिक्षा और रोजगार
Sri Muktsar Sahib News: श्रीमुक्तसर साहिब में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस ने की विशेष चेकिंग
श्रीमुक्तसर साहिब में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस ने की विशेष चेकिंग
श्री मुक्तसर साहिब, सच कहूूँ/सुरेश गर्ग। Sri Muktsar Sahib News: आगामी त्योहारों और विशेषकर दीपावली के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में वीरवार को एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब अभिमन्यु राणा के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस की ओर से जिले के सभी बस स्टैंडों और उनके आसपास के संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा चेकिंग और सर्च आॅपरेशन चलाया गया। यह विशेष अभियान जिले की चारों सब-डिवीजनों श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा और लंबी के अंतर्गत आने वाले बस स्टैंडों और आसपास के क्षेत्रों में एक साथ चलाया गया।
इस दौरान बस स्टैंडों के वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर, पार्किंग स्थल, यात्रियों के सामान और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की एंटी-सबोटाज टीमों और पुलिस पार्टियों की ओर से बारीकी से जांच की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की गहन तलाशी ली गई। ऐप के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांचा गया, जबकि ऐप की मदद से बस स्टैंडों की पार्किंग में खड़े वाहनों का सत्यापन किया गया। जिला पुलिस की ओर से त्योहारों के मद्देनजर बस स्टैंडों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
Comments