लुधियाना पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से गांजा लाकर बेचने वाले चार गिरफ्तार

Published On

गिरफ्तार व्यक्तियों से पकड़ा 22 किलो गांजा पकड़ने का दावा

लुधियाना। (जसवीर गहल/रघबीर सिंह) स्थानीय पुलिस ने बाहरी राज्यों से लाकर पंजाब में गांजा बेचने वालों को काबू करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने काबू व्यक्तियों के कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि शुक्रवार तड़के रेलवे स्टेशन से 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों से पुलिस ने 22 किलो गांजा बरामद किया। ये गांजा उत्तर प्रदेश के बरेली से ट्रेन के जरिए लाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– नारकीय जीवन जीने को मजबूर हरौला वासी

जैसे ही महानगर से सप्लाई करने के लिए आरोपी गांजा लेकर जा रहा थे तो चारों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। एडीसीपी तुषार गुप्ता और थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ की अगुआई में टीम ने रिकवरी की है। नशा तस्कर इतने शातिर थे कि पुलिस से बचने के लिए जिस ऑटो में गांजा सप्लाई करने के लिए ले जाते उसके आगे एक गाड़ी लगा लेते है, जो इन्हें आगे पुलिस नाका लगा होने के बारे में जानकारी दे देती थी। अलग-अलग हिस्सों में गांजा लुधियाना पहुंच रहा था।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने यूपी के 2, एक हरियाणा और 1 बिहार के नशा तस्कर को पकड़ा है। इनकी व्यक्तियों की पहचान मनीश कुमार निवासी सम्राट कॉलोनी, ग्यासपुरा, सन्नी कुमार उर्फ सन्नी निवासी मोहल्ला हरगोबिंद नगर, राहुल निवासी न्यू मोती नगर और प्रदीप कुमार निवासी सम्राट कॉलोनी, ग्यासपुरा के रुप में हुई है। इन चारों ने गांजा मजदूरों को सप्लाई करना था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि पता चल सके कि आरोपियों के लिंक महानगर में किन लोगों से है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts