Bribe: जालंधर में कानूनगो का भाई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Published On

विजिलेंस ब्यूरो ने 20 हजार रुपये लेते पकड़ा, मुख्य आरोपी कानूनगो फरार

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सब-तहसील महतपुर, जिला जालंधर में तैनात कानूनगो जतिंदर सिंह के भाई परमिंदर सिंह को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुरु तेग बहादुर नगर, नकोदर के एक किसान की शिकायत पर पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने गांव हरिपुर में 12 मरले का घर खरीदा था। अदालत के आदेशों के बाद उसके पक्ष में सेल डीड दर्ज की गई। घर का कब्जा दिलाने के लिए कानूनगो को आवेदन दिया गया था। इस दौरान कंप्यूटरीकृत हदबंदी के नाम पर 15 हजार रुपये वसूले गए और बाद में कब्जा दिलाने के लिए तहसीलदार के नाम पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगी गई। Jalandhar News

शिकायतकर्ता से पहले दस हजार रुपये ले लिए गए और बाकी रकम किश्तों में देने की बात तय हुई। आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह ने बार-बार दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में परमिंदर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मुख्य आरोपी कानूनगो जतिंदर सिंह फिलहाल फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। Jalandhar News

यह भी पढ़ें:– Punjab: भगवंत मान सरकार ने पंजाब ट्रेड कमीशन किया लॉन्च: व्यापारियों के काम को आसान बनाने के लिए 10 ज़िलों में हुईं बैठकें

About The Author

Related Posts