लुधियाना पुलिस ने एक नामी होटल के मालिक और मैनेजर को किया गिरफ्तार

Published On

-मामला – 18 साल से कम उम्र के बच्चों को हुक्का के जरिए फ्लेवर और शराब की अवैध आपूर्ति

लुधियाना (जसवीर सिंह गहल)। लुधियाना पुलिस ने यहां के एक नामी होटल के मालिक और मैनेजर को 18 साल से कम उम्र के बच्चों को शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए आईपीएस पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि बच्चों की सेहत से खिलवाड़ बंद करने के लिए श्रीमती सौम्या मिश्रा आई.पी.एस. संयुक्त पुलिस आयुक्त शहरी लुधियाना शुभम अग्रवाल आईपीएस के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त जोन-3 सहित थाना पी.ए.यू. पुलिस पार्टी द्वारा हुक्का बार चलाने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिन्हें रेस्टोरेंट द्वारा हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 4 हुक्का, 4 जायके और 1 बुकिंग रजिस्टर जब्त किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts