जालंधर के रेलवे स्टेशन के बाहर सूटकेस में मिला युवक का शव

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव सूटकेस में मिला। रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एसीपी सोमप्रकाश ने बताया कि एक कर्मचारी ने सुबह करीब छह बजे स्टेशन के बाहर लाल रंग का लावारिस सूटकेस पड़ा देखा। उसने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को फोन किया। राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने बैग को अपने कब्जे में लेकर इलाके को सील कर दिया। उन्होंने मौके पर फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया जिसने शव को बैग से बाहर निकाला। पुलिस की टीमें सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उस व्यक्ति की शिनाख्त कर रही हैं, जो यहां सूटकेस छोड़ गया था। एक फुटेज में एक युवक को सूटकेस छोड़कर स्टेशन से बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और शव को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts