अमरिंदर सिंह की सास का निधन

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सास सतिंदर कौर काहलों का कल देर रात निधन हो गया। सतिंदर कौर सांसद प्रणीत कौर की मां थीं। वह 96 वर्ष की थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया साईट ट्विटर औैर फेसबुक पर लिखी पोस्ट में बताया कि सतिंदर कौर के निधन से वह सदमे में हैं और वह हमेशा सभी का हित चाहने वाली शख्सियत थीं। राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर ने सतिंदर कौर के निधन पर शोेक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने आज सुबह सेक्टर 5 स्थित काहलों के निवास स्थान पर जाकर शोकग्रस्त परिजनों से मुलाकात की औैर सतिंदर कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े – दिल्ली में छाया कोहरा

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts