अबोहर में अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Published On

प्रदेश सरकार ने 7.30 बजे दफ्तरों में पहुंचने के दिए आदेश

सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
Abohar। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी दफ्तरों का समय 7.30 बजे किया गया है। जिसके बाद अबोहर के कई सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर और देरी से आते हुए दिखाई दिए। अबोहर तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दफ्तर में अफसर व मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए। सांझ केंद्र को ताले लगे पाए गए, बीडीपीओ दफ्तर में अधिकारी गैर हाजिर और स्टाफ हाजिर पाया गया।

पटवारखाने के कई दफ्तरों को ताले लगे नजर आए और कई मुलाजिम देरी से आते दिखाई दिए। अबोहर के खजाना दफ्तर की भी सरकारी कुर्सियां खाली पाई गई, जबकि उपमंडल मजिस्ट्रेट सहित स्टाफ समय पर दफ्तर में पहुंचा। उधर, जिला फाजिल्का में एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू समय पर अपने दफ्तर पहुंची और अन्य दफ्तरों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर दफ्तरों में हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts