फाजिल्का जाने वाली गाड़ी की पॉवर फेल होने से यात्री हुए परेशान

Published On

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) अबोहर से फाजिल्का जाने वाली रेलगाड़ी की पॉवर फेल होने के कारण शनिवार को गाड़ी करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार अबोहर से फाजिल्का के लिए स्थानीय स्टेशन से सुबह 11.40 पर चलने वाली रेलगाड़ी की तकनीकी कारणों के कारण पावर फेल होने के कारण करी डेढ़ घंटे तक गाड़ी यहीं रुकी रही जिस कारण फाजिल्का जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– भिवानी में 22 तो हरियाणा भर के 504 सैंटरों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा

यहां पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि उसने इस गाड़ी के माध्यम से फाजिल्का पहुंचकर वहां से फिरोजपुर जाना था लेकिन गाड़ी के करीब डेढ़ घंटा लेट होने से उसे भारी परेशानी का सामना करना पडा। वहीं घंटों तक गाड़ी के यहां खड़ा रहने से गाड़ी के डिब्बे भी खाली दिखाई दिए क्योंकि अधिकतर यात्री उसमें से निकलकर इधर-उधर चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद यह गाड़ी यहां से रवाना हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts