चंडीगढ़ मुद्दे पर गरमाई सियासत: हरियाणा सीएम बोले-माफी मांगे केजरीवाल और भगवंत मान

Published On

चंडीगढ़। राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh Issue) को लेकर केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद अब भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी घोषित करने की मांग तेज कर दी है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को निशाने पर लिया है। खट्टर ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। पार्टी के मुखिया होने के नाते अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भवगंत मान को हरियाणा के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

क्या है मामला

पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया और चंडीगढ़ को तत्काल पंजाब को हस्तांतरित करने मांग की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी बना रहेगा। दोनों राज्यों के पास चर्चा के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh Issue) के अलावा कई अन्य मुद्दे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts