Electricity Bill: गरीब लोगों को आए 20 हजार से 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल

Published On

बिल न भरने पर उखाड़े जा रहे बिजली मीटर

भदौड़/बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Barnala News: पंजाब सरकार मुफ्त बिजली योजना चला रही है, इसके बावजूद गरीब लोगों को बिजली के भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। बिल जमा न करने की स्थिति में बिजली विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामला जिला बरनाला के कस्बा भदौड़ का है, जहाँ गरीब परिवारों के घरों में 20 हजार से लेकर 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल आए हैं। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा बिल न भरने के कारण घरों के बिजली मीटर उखाड़े जा रहे हैं। पीड़ित लोग सरकार से बिजली बिल माफ करने की मांग कर रहे हैं। Bhadaur News

एकत्रित हुई गरीब परिवारों की महिलाओं ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उन्हें हजारों रुपये के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ पंजाब सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बिजली बिल माफ किए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं बिजली विभाग द्वारा उन्हें 20 हजार से 85 हजार रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं, जिन्हें भरना उनके लिए असंभव है। पिछले तीन दिनों से बिल जमा न होने के कारण उनके घरों के मीटर भी हटाए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

कांग्रेस नेता मलकीत कौर सहोता ने कहा कि एक ओर जहाँ पंजाब सरकार गरीब परिवारों के बिजली बिल माफ करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा गरीब परिवारों को हजारों रुपये के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों के घरों में इतनी बिजली खपत होती ही नहीं। कई परिवार कच्चे मकानों में रहते हैं और कई के पास केवल एक-दो कमरे हैं, फिर भी उन्हें भारी भरकम बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गरीब परिवारों पर भेजे गए 85 हजार रुपये तक के बिजली बिल तुरंत माफ किए जाएं और बिजली मीटर उखाड़ने की कार्रवाई रोकी जाए। Bhadaur News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: रेत से भरा ट्रक व तुड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटे

About The Author

Related Posts