धूरी की संस्थाओं को पंजाब सरकार की बड़ी सौगात, 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी

सीएम के ओएसडी सुखवीर सिंह ने सौंपे मंजूरी पत्र

Sarvesh Kumar Picture
Published On

धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंह)। Dhuri News: मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह ने रविवार को धूरी की विभिन्न संस्थाओं को लगभग 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते समय में संस्थाओं के साथ बैठकें कर उनकी मांगों और जरूरतों को गंभीरता से सुना था। अब पंजाब सरकार ने उन मांगों को पूरा करते हुए वित्तीय सहायता जारी की है।

इस अवसर पर लेबर शेड फॉर सिटी कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन को 20 लाख रुपये, बसंत कॉलोनी धर्मशाला एंड वेलफेयर सोसाइटी को 10 लाख रुपये, स्टेप आॅन सोसाइटी को 25 लाख रुपये, सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये, छठ पूजा आस्था महाप्रभ समिति को 15 लाख रुपये, बाला जी निष्काम सेवा समिति को 15 लाख रुपये और श्री राधा कृष्ण गीता भवन समिति को 10 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। महेश वृद्ध आश्रम को 15 लाख रुपये, श्री जैन सभा को 10 लाख रुपये, महावीर मंदिर ट्रस्ट को 10 लाख रुपये, संकल्प सिद्ध माता नैना देवी एवं बाबा बालक नाथ समिति को 15 लाख रुपये, प्रेस क्लब धूरी को 10 लाख रुपये, नेत्र बैंक समिति को 19 लाख रुपये और प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय को 15 लाख रुपये की सहायता दी गई।  

नगर परिषद् कार्यालय धूरी को जेसीबी मशीन के लिए 35 लाख रुपये की ग्रांट दी गई। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर समिति को 5 लाख रुपये, रोटरी क्लब धूरी को 15 लाख रुपये, मंगला आश्रम गौशाला को 20 लाख रुपये, गांधी बस्ती बाल्मीकि धर्मशाला में फ्लोरिंग और बाथरूम नवीनीकरण के लिए 7 लाख रुपये, खेल उपकरणों के लिए 23 लाख रुपये, सिविल अस्पताल धूरी को डेंटल उपकरण और डायलिसिस मशीन खरीदने हेतु 16.50 लाख रुपये तथा बार एसोसिएशन धूरी को 4 लाख रुपये की ग्रांट प्रदान की गई।  

Dhuri News

About The Author

Related Posts