सवाल पूछने पर भड़की भट्ठल, सभा में युवक को जड़ा तमाचा

Published On

केवल ढिल्लों के हक में चुनाव प्रचार करने के लिए गांव बुशहरा में पहुंची थी भट्ठल

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। चुनावी जनसभा के दौरान एक युवक ने मंच पर खड़ी कांग्रेस नेत्री से सवाल पूछ लिया। इस ( Rajinder Kaur Bhattal) पर भट्ठल बुरी तरह भड़क पड़ी। कार्यकतार्ओं पर प्रश्न पूछने से रोका गया, लेकिन युवक फिर सवाल पूछने लगा। इस पर भट्ठल ने मंच से नीचे उतरकर युवक पर तमाचा जड़ दिया। जब लोग नारेबाजी करने लगे तो भट्ठल वहां से तुरंत गाड़ी में बैठकर निकल गई।

भट्ठल लहरागागा के तहसील मूनक के गांव बुशहरा में पार्टी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों के चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी। वह मंच से ( Rajinder Kaur Bhattal) भाषण दे रही थी। इसी दौरान एक युवक ने सवाल किया कि वह 25 वर्ष इस हलके में विधायक रहींं, उन्होंने हलके में क्या किया। इस सवाल से बीबी भट्ठल बिफर गई। वह तुरंत सभा से उठकर मंच से नीचे उतरने लगी। जब युवक ने दोबारा से सवाल किया तो बीबी भट्ठल ने युवक के थप्पड़ जड़ दिया। इतने में ही अन्य समर्थकों ने युवक के खींचकर पीछे हटाया। मामला गरमाने पर लोगों ने केवल सिंह ढिल्लों, बीबी भट्ठल व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। बीबी भट्ठल वहां से तुरंत गाड़ी में बैठकर निकल गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts