पंजाब : सरबजीत की बहन दलवीर ने सिरसा से पेश किया दावा

Published On

जालंधर (एजेंसी)। पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन और भारतीय जनता पार्टी की नेता दलवीर कौर ने सिरसा से लोक सभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सुश्री कौर वर्ष 2016 में भाजपा में शामिल हुई थीं। सुश्री कौर ने बुधवार को कहा कि उन्होने सिख समुदाय से संबंधित होने के नाते अपना दावा पेश किया है। उन्होने कहा कि सिरसा में पंजाबी मतदाताओं की संख्या लगभग 65 फीसदी है। उन्होने कहा कि यहां के सभी पंजाबी मतदाता और लगभग 50 सरपंचों का समर्थन उन्हे प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वह अपने चुनावी मुद्दों को अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं। उन्होने कहा कि पिछले 70 सालों से जितनी भी सरकारें आई उन्होंने कभी भी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया। अगर इन मुद्दों को ध्यान में रख कर चुनाव लड़ा गया तो निश्चित तौर पर पार्टी की जीत होगी।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts