लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद पंजाब में हड़कंप, विपक्ष के घेरे में आई सरकार

Published On

चंडीगढ़। अजनाला कांड के बाद जहां पंजाब सरकार विपक्ष के घेरे में आ गई है। इससे भगवंत मान सरकार के लिए एक बार फिर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद विपक्ष पंजाब सरकार पर हमलावर है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री का नाम भगवंत मान नहीं बल्कि बेईमान होना चाहिए। मान ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है। उनके कार्यकाल में एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब अपराध हुआ हो।

लॉरेंस बिश्नोई सरकार चला रहे हैं

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सीएम मान पर निशाना साधते हुए कहा, पंजाब सरकार भगवंत मान नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई चला रहे हैं। बिश्नोई जेल में बैठकर इंटरव्यू भी देता है और फैसला करता है कि पंजाब में किसे रहना चाहिए और किसे मरना चाहिए। बादल ने कहा, “पंजाब में रहना अब खतरे से खाली नहीं है जब पंजाब में गैंगस्टर लोगों से फिरौती मांगते हैं और जब वे लोग पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस उनकी मदद करने के बजाय उन्हें 2-4 लाख बताती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts