सिद्धु चन्नी पर हमलावर कांग्रेस के लिए पंजाब सीएम फेस बना परेशानी का सबब

Published On

चंडीगढ़। पंजाब में कल कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान होना है। मुख्यमंत्री चेहरे की रेस में वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धु से कही आगे है। जिससे नवजोत सिद्धू पूरी तरह बौखलाहट में हैं। एक तरफ चरणजीत सिंह चन्नी यह कह रहे हैं कि जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा ऐलान होगा मैं उसका पूरा साथ दूंगा जबकि दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दे रहे। नवजोत का कहना है कि माफिया सरगना कैसे माफिया राज खत्म कर सकता है।

पंजाब में ईमानदार मुख्यमंत्री की जरूरत है। इस प्रकार नवजोत सिंह सिद्धू अप्रत्यक्ष रूप से चन्नी पर माफिया सरगना होने का आरोप लगा रहे है। नवजोत सिद्धु के बागी तेवरों से कांग्रेस हाईकमान समेत पूरी कांग्रेस पार्टी परेशान है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसी अनहोनी से बचने के लिए कहा है कि मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा को अभी टाल देना चाहिए। सूत्रों के हवाले से यह भी निकलकर आ रहा है कि किसी भी प्रकार की बगावत से बचने के लिए हाईकमान कोई बीच का रास्ता निकाल सकता है जिसमें चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू को अढ़ाई-अढ़ाई साल के लिए मुख्यमंत्री का ऐलान किया जा सकता है।

लेकिन क्या नवजोत सिद्धू इसे स्वीकार करेंगे और क्या पहले अढाई साल में कौन मुख्यमंत्री होगा इस पर सहमति बन पाएगी? इस घोर द्वंद से पार्टी कै से निकलती है यह कल ही पता चलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा करना पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts