हरनाम सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए रवाना

Published On

जगराओं/लुधियाना(यशवंत राय )। लेकर कहां कुछ वापिस जाना, ये शरीर भी दान है। मानवता भलाई को समर्पित डेरा सच्चा सौदा जहां समाज में फैल चुकी भयानक बीमारियों और बुराईयों का खात्मा कर समाज को नयी शिक्षा दे रहा है। उसी कड़ी के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों को मुख्य रखते ब्लाक जगराओं के एक डेरा श्रद्धालु हरनाम सिंह इन्सां (80) अपनी श्वासों रूपी पूँजी को पूरा करते हुए मालिक के चरणों में सच्चखंड जा बिराजे। उनके मरणोंपरांत उनकी मृत देह परिवार की तरफ से मैडीकल रिसर्च के लिए दान कर दी गई।

इस संबंधी जानकारी देते ब्लॉक भंगीदास सुखविन्दर सिंह इन्सां, 25 मैंबर अवतार इन्सां और एएसआई सुरजीत इन्सां ने बताया कि हरनाम सिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण किया हुआ था। उसी कड़ी के अंतर्गत उनके बेटे सुरिन्दर इन्सां, जतिन्दरपाल इन्सां, राकेश इन्सां, दामाद डॉ. रमेश नागपाल इन्सां सहित अन्य परिवारिक सदस्यों ने मृतक का शरीर मैडीकल रिसर्च के लिए नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट मैडीकल विज्ञान कॉलेज और हस्पताल मेरठ यूपी को दान किया।

हरनाम सिंह इन्सां की अर्थी को उनकी पुत्रवधुओं, बेटियों ने कंधा देकर नम आंखों से रवाना किया। उल्लेखनीय है कि मैडीकल रिसर्च के लिए जगराओं ब्लॉक से यह 25वां शरीरदान हुआ है। इस मौके समूह 15 मैंबरों, रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्लफेयर फोर्स विंग के सदस्यों, गांवों के भंगीदास और बड़ी संख्या में साध-संगत ने नम आँखों से शरीरदानी हरनाम इन्सां अमर रहे के नारों के द्वारा फूलों से सजी हुई गाड़ी में मृत देह को रवाना किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts