एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम, मानसा में नामचर्चा कल

Published On

मानसा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: मानसा-सरसा रोड पर स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम मानसा का जिला मानसा की साध-संगत द्वारा कल 16 जुलाई दिन मंगलवार को नामचर्चा का आयोजन किया जायगा। जानकारी के अनुसार पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपने पावन कर कमलों से सन् 1996 में मानसा-चकेरियां रोड पर चार एकड़ में डेरे की नींव रखी गई थी।

साध-संगत के उत्साह व डेरा मुुख्य सड़क पर बनाने के तहत पूज्य गुरु जी के पावन नेतृत्व में 16 जुलाई 2007 को मानसा-सरसा रोड पर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम, मानसा का निर्माण किया गया। साढ़े 11 एकड़ में बने इस डेरे में 5 एकड़ में सब्जियां व अन्य फसलें उगाई जाती हैं व बाकी में मुख्य पंडाल का शैड्ड, कंटीन, लंगर हॉल व अन्य कमरे आदि बनाए गए हैं। Mansa News

इस डेरे में ब्लॉक मानसा के अलावा आसपास के ब्लॉकों से भी साध संगत समय समय पर सेवा कार्यों में हिस्सा लेती है।साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु जी के पावन नेतृत्व में चलाए जा रहे मानवता भलाई के 163 कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– Telangana Weather: तेलंगाना में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा के आसार

About The Author

Related Posts