बारिश के कारण गिरी मजदूर के घर की छत, जानी नुक्सान से बचाव

Published On

बरनाला(सच कहूँ/जसवीर सिंह गहल)। दो दिनों से रूक-रूक हो रही बारिश के कारण गांव फरवाही में एक मजदूर परिवार के घर की छत गिर गई, जिसमें चाहे जानी नुक्सान होने से तो बचाव हो गया परंतु आर्थिक तौर पर काफी नुक्सान हो गया। जानकारी देते हरदीप कौर पत्नी सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से रूक-रूक हो रही बारिश उनके लिए आफत बन कर आई है, जिस कारण उनके घर के कानों की छत गिर गई।

जिस कारण किसी तरह का जानी नुक्सान होने से तो बचाव हो गया परन्तु अंदर पड़ा सारा सामान छत के गिरे मलवे नीचे दब जाने कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से अंदाजन 50 हजार का नुक्सान हो गया। उन्होंने डिप्टी कमिशनर बरनाला से मांग की कि उनकी आर्थिक हालत पहले ही बुरी है, जिस को देखते उनकी आर्थिक सहायता की जाये, जिससे घर का दोबारा से निर्माण किया जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts