पंजाब में इस बुजुर्ग को लगी 5 करोड़ की लॉटरी

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में एक बुजुर्ग की किस्मत खुल गई। पुरानी कहावत है कि जब किस्मत खुलने लगती है तो किसी को पता नहीं होता। जी हां ऐसा ही पंजाब में एक बजुर्ग के साथ हुआ है। बुजुर्ग ने बिना किसी प्लानिंग के एक स्टोर से लॉटरी टिकट खरीदा। फिर वह घर चला गया। उसके बाद लॉटरी निदेशक करम सिंह ने घोषणा की। उन्‍होंने बताया पंजाब राज्‍य लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2023 के परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए गए। इसमें द्वारका दास ने 5 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार जीता। निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 30 प्रतिशत टैक्स काटकर राशि महंत परिवार को दे दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts