Toll Plaza: उगराहां संगठन ने पंजाब भर में 25 टोल प्लाजा अनिश्चित समय के लिए किए फ्री

Published On

अनाज मंडियों में हो रही धान की बेकद्री के खिलाफ

  • आप के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों व भाजपा के बड़े नेताओं के घरों के आगे लगाए जाएंगे पक्के मोर्चे

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Toll Plaza Free: धान की मंडियों में हो रही बेकद्री के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को पंजाब के 14 जिलों में 25 टोल प्लाजे फ्री करने के लगातार मोर्चे शुरू कर दिए। इसी दौरान ही कल से भाजपा नेताओं, आप विधायकों व मंत्रियों के घरोंं के आगे भी पक्के मोर्चे लगाने का कार्यक्रम बनाया है। आज पटियाला में धरेड़ी व पातड़ां में दो टोल प्लाजा फ्री किए गए। किसान नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार व आप सरकार द्वारा धान के सीजन दौरान किसानों को परेशान किया जा रहा है। Patiala News

वहीं संगठन के प्रधान जोगिन्द्र सिंह उगराहां व जनरल सचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि अगर मंडियों में धान की निर्विघ्न खरीद व साथ के साथ लिफ्टिंग शुरु नहीं की जाती तो कल से भाजपा के बडेÞ नेताओं सहित आप पार्टी के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा। यह दोनों मोर्चे मांगें माने जाने तक जारी रहेंगे। वहीं किसान नेताओं झंडा सिंह जेठूके, शिंगारा सिंह मान, रूप सिंह छन्नां, हरदीप सिंह टल्लेवाल व जगतार सिंह कालाझाड़ ने कहा कि धान की पूरे एमएसपी पर निर्विघ्न खरीद चालू करने के अलावा अब तक कम मुल्य पर बिके धान की कमी पूर्ति की जाए। Patiala News

सरकारी सिफारश अनुसार पानी की बचत के लिए बीजी गई पीआर 126 किस्म के पूसा 44 से कम उत्पादन की व एमएसपी से कम मिले मूल्य की कमी पूर्ति की जाए। बासमती का लाभकारी एमएसपी तय किया जाए व धान की अधिक से अधिक नमी 22% की जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं। पटियाला में किसान नेताओं जसविन्द्र सिंह बरास व बलराज सिंह जोशी ने कहा कि मंडियों में धान की बोली लगाने दौरान कमियां निकाली जा रही हैं व किसान पिछले 10 दिनों से खरीद के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि अगर खरीद व्यवस्था निर्विघ्न तौर पर शुरू न हुई तो किसानों द्वारा इसी तरह प्रदर्शन जारी रहेेंगे।

इन टोल प्लाजा को किया फ्री | Patiala News

जिला        –    टोल प्लाजा

  • मोगा       –    दारापुर
  • जालंधर    –   बाहमणियां
  • अमृतसर   –   कत्थूनंगल, छिड्डन, निज्जरपुरा
  • गुरदासपुर  –   दीनानगर
  • बठिंडा      –   बल्लूआणा, जीदा, लहराबेगा, शेखपुरा
  • संगरूर     –   कालाझाड़, चोटियांवाला
  • पटियाला   –  पातड़ां, धरेड़ी जट्टां
  • फाजिल्का   –  गिद्दड़ांवाला
  • श्रीमुक्तसर साहिब – अबुलखुराणा
  • लुधियाना   –  चौकीमान
  • मोहाली     –  दप्पर
  • फिरोजपुर   –   फिरोजशाह, कोटकरोड़
  • बरनाला     –   बडबर, मल्लियां
  • तरनतारन  –  मन्नन, भग्गूपुर, उसमां

यह भी पढ़ें:– Captain Ajay Yadav: कैप्टन अजय सिंह यादव ने छोड़ी कांग्रेस

About The Author

Related Posts