चैत्र नवरात्रि मेले में 51 कन्याओं के पूजन से भंडारे का शुभारंभ

Published On

हनुमानगढ़। ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले (Chaitra Navratri Mela) के तीसरे दिन आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। मेले में दिन-ब-दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मां भद्रकाली मंदिर में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने माता का विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। पूरे मेले में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। सामाजिक संस्था हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से 51 कन्याओं का पूजन कर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया गया। Hanumangarh News

मेला प्रभारी रामकुमार मंगवाना ने बताया कि शनिवार को एमआरजी ग्रुप के एमडी विजय गोयल, पप्पू गोयल, दीपक गोयल, एडवोकेट नितिन छाबड़ा, विश्वनाथ सैनी, उमेश सैनी, ओमप्रकाश नागपाल व नीरज नागपाल ने सपरिवार कन्याओं का पूजन कर प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की शुरुआत की गई। समिति की ओर से मेले में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केन्द्र, कंट्रोल रूम, निशुल्क चिकित्सा सेवा और पेयजल जैसी व्यवस्थाएं भी निरंतर संचालित की जा रही हैं।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल, सचिव सुनील धूड़िया, कोषाध्यक्ष अनिल जिंदल सहित विनोद गर्ग, मनी शंकर जालंधरा, अजय शर्मा, योगेश कुमार, महेश कुमार, बजरंग सिंह, राजीव पाहवा, विकास कालड़ा, शिव राजपुरोहित, नवीन मिड्ढा, डॉ. मोहनलाल शर्मा, डॉ. संतोख सिंह, गणेश बागड़ी, चंचल पारीक, कालू कश्यप, यशपाल मुंजाल, विनोद सुथार, रमेश काठपाल, रंजन सैन, विक्की सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts