ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार, प्रशासन के खिलाफ उबाल

अराईयांवाली में अधूरे 28 एनडीआर फीडर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Published On

Rural service camp boycotted: हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत अराईयांवाली में 24 जून को राज्य सरकार की मंशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इससे पहले ही गांव के ग्रामीणों ने इस शिविर के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। अधूरे विकास कार्यों और प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक किसी भी सरकारी आयोजन में हिस्सा नहीं लिया जाएगा। Hanumangarh News

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत अराईयांवाली में वर्ष 2021 से 28 एनडीआर फीडर का निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों, और आम नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार जिला प्रशासन और विद्युत विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस मौके पर जसप्रीत सिंह ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी है। बार-बार आश्वासन देने के बावजूद जब काम नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने एकजुट होकर 24 जून को लगने वाले ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर के दौरान शिविर प्रभारी तहसीलदार का घेराव किया जाएगा ताकि प्रशासन को ग्रामीणों की नाराजगी का एहसास हो सके। निर्णय के समर्थन में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि 28 एनडीआर फीडर का निर्माण पूरा होने और गांव की बिजली समस्या का स्थायी समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts