बसपा जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी मायावती का जन्मदिन

Published On

हनुमानगढ़। बहुजन समाज पार्टी जिला ईकाई की ओर से 15 जनवरी को जंक्शन स्थित अम्बेडकर भवन में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिवस (Mayawati Birthday) जनकल्याणकारी दिवस के रूप मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बसपा जोन प्रभारी प्रेम कुमार नायक मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महावीर सहजीपुरा करेंगे। Hanumangarh News

विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी रामप्रसाद मेहरड़ा, जिला प्रभारी प्रेमनाथ सपेरा, जिला उपाध्यक्ष संजय वाल्मीकि, जिला महासचिव रामप्रताप कांवलिया, पूर्व जोन प्रभारी बनवारी लाल चालिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मेघवाल, जिला सचिव सुरेन्द्र परिहार, जिला कोषाध्यक्ष मांगीलाल रेगर, जिला कार्यकारिणी सदस्य आदराम, कुलदीप भाटिया, निराणाराम होंगे। अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम सुडा, पूर्व जिला प्रभारी विजय किलानिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जेठाराम मेहरड़ा, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी कालूराम पटीर, संगरिया विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संदीप पटीर, रोहिताश चौपड़ा, हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महावीर नायक, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामगोपाल परिहार, संगरिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शंकर लाल नायक होंगे। Hanumangarh News

Train Cancelled: हनुमानगढ़ स्टेशन व मंडी डबवाली स्टेशन पर कार्य के चलते रद्द रहेंगी कई रेल

About The Author

Related Posts