बाल एवं यौन अपराधों के पीड़ितों को मुख्यमंत्री की सौगात

Published On

गवाही देने के लिए मिलेगा सुरक्षित वातावरण | CM Rajasthan

  • 36 न्याय क्षेत्रों में होगी वल्नरेबल विटनस डिपोजिशन सेंटर्स की स्थापना
  • मुख्यमंत्री ने दी 9.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति | Ashok Gehlot

जयपुर। प्रदेश में बाल एवं यौन अपराधों के पीड़ितों एवं अन्य संवेदनशील गवाहों को सुरक्षित वातावरण में गवाही की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री (CM Rajasthan) श्री अशोक गहलोत ने राज्य के 36 न्याय क्षेत्रों के मुख्यालयों पर वल्नरेबल विटनस डिपोजिशन सेंटर्स की स्थापना की स्वीकृति दी है। श्री गहलोत ने सेंटर्स की स्थापना के लिए 9.56 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी। CM Rajasthan

यह भी पढ़ें:– विपक्षी दलों की एकजुटता पर पीएम मोदी का जबरदस्त प्रहार

About The Author

Related Posts