जयपुर। राजस्थान में 66 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही गुरूवार को इसकी संख्या बढकर 4394 पहुंच गयी वहीं मृतको की संख्या बढकर 122 हो गयी है। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 13, उदयपुर में 20, नागौर 16, जोधुपर सात, जालोर दो, सीकर तीन, अजमेर दो, अलवर, करौली एवं कोटा में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार आज जयपुर के रामगंज क्षेत्र निवासी 63 वर्षीय एवं उत्तर प्रदेष में आगरा निवासी दो माह के बच्चे की मौत हो गयी। यह दोनो मरीज जयपुर के एसएमएस हाॅस्पिटल में भर्ती थे। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 122 लोगों की मौत हो गयी है।
राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 4394 पहुंची, दो की मौत
Published On

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 237, अलवर में 33, बांसवाडा में 68, बांरा तीन, बाडमेंर में आठ, भरतपुर में 121, भीलवाडा में 43, बीकानेर में 40, चित्तौडगढ में 142, चुरू में 27, दौसा 28, धौलपुर मे 24, डूंगरपुर में 13, हनुमानगढ में 12, जयपुर में 1355, जैसलमेर में 41, जालोर में 44, झालावाड 47, झुंझुनू में 47, जोधपुर में 926, बीएसएफ 42, करौली में आठ कोटा में 270, नागौर में 155, पाली मे 95, प्रतापगढ में चार, राजसमंद 26, सवाई माधोपुर में 16, सिरोही 11, सीकर मे 11, टोंक में 144, उदयपुर में 277 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक एक लाख 94 हजार 683 सैंपल लिए जिसमें से 4394 पाॅजिटिव एक लाख 86 हजार 123 नेगेटिव तथा 4164 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।