Dausa Road Accident Update: दौसा सड़क हादसा: राष्ट्रपति समेत नेताओं ने जताया शोक

Published On

Dausa Road Accident Update: नई दिल्ली। राजस्थान के दौसा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी करते हुए कहा, “दौसा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।” Dausa Accident News

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होना अत्यंत दुःखद है। बच्चों और महिलाओं की मौत का समाचार जानकर मन व्यथित है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, “दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “दौसा में हुए सड़क हादसे के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रभु दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा, “दौसा में खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मैं कामना करता हूं।”

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “दौसा–मनोहरपुर रोड पर वापी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दुःखद मृत्यु और घायलों के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है। दौसा अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना और पीड़ित परिवारों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि सभी घायलों का समुचित, त्वरित और नि:शुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाए। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।” Dausa Accident News

Mumbai: मुंबई एयरपोर्ट पर जंगली छिपकली जैसे कई दुर्लभ जीव व भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

About The Author

Related Posts