पेयजल सप्लाई सुचारू करने के लिए नलकूप लगवाने की मांग

Published On

वार्ड 48 स्थित कॉलोनियों के वाशिंदों ने पीएचईडी एसई को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई सुचारू करने के लिए नलकूप लगवाने की मांग को लेकर जंक्शन के वार्ड 48 में स्थित कॉलोनियों के वाशिंदों ने बुधवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में एसई से मिले भटनेर सिटी प्रथम-द्वितीय, विचित्र सिंह कॉलोनी, लक्ष्मी नगर व गणेश प्लाजा कॉलोनी के वासियों ने बताया कि उनकी कॉलोनियों में पीने के लिए स्थाई पेयजल व्यवस्था नहीं है। गर्मी का मौसम होने के कारण कॉलोनीवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। Hanumangarh News

इस समस्या का स्थाई निराकरण करने के लिए कॉलोनियों के बीच में नलकूप लगावाए जाएं ताकि सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से हो सके। कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन के जरिए चेतावनी दी कि कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर विकास सैनी, दुलीचन्द, अशोक, सूरज, सूयष, मोहनलाल निरानिया, राजकुमार सहित कई कॉलोनीवासी मौजूद थे। उधर, एसई विजय वर्मा के अनुसार इन प्राइवेट कॉलोनियों में सभी लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं। विभाग के नियमानुसार प्राइवेट कॉलोनी में पानी का कनेक्शन नहीं दिया जा सकता।

प्राइवेट कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजर की ओर से ही पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने का नियम है। जिन लोगों ने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन कर रखे हैं, जल्द ही मुहिम चलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। एसई ने बताया कि विभाग की ओर से दस दिन पहले ही पूरे शहर के लिए दो सौ करोड़ रुपए की योजना बनाकर भेजी गई है। उसमें राज्य सरकार के नए नियमानुसार प्राइवेट कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को भी कॉलोनाइजर की सहमति से कनेक्शन दिया जाएगा। Hanumangarh News

Convicted prisoner escapes: हत्या प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा सजायाफ्ता कैदी खुला बंदी …

About The Author

Related Posts