एक दिन में दो जगह उपस्थिति की जांच कमेटी बनाकर पुन: जांच की मांग

Published On

मेटों ने जिला परिषद सीईओ को सौंपा ज्ञापन | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एक दिन में दो जगह उपस्थिति लगवाने संबंधी शिकायत की जांच के लिए जांच कमेटी बनाकर पुन: जांच करने की मांग के संबंध में मनरेगा मेटों ने बुधवार को मनरेगा मेट प्रदेश संघ जयपुर के बैनर तले जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा ने बताया कि रजनी पत्नी सुरेन्द्र कुमार ग्राम पंचायत चोहिलांवाली की एक दिन में दो जगह उपस्थिति लगवाई जा रही थी। इसकी शिकायत जिला परिषद कार्यालय में 8 फरवरी को की गई थी। Hanumangarh News

उस शिकायत पर पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठकर जांच की गई परन्तु मेटों की ओर से शिकायत के साथ जो तथ्य प्रस्तुत किए गए थे उनको शामिल नहीं किया गया। न ही उन तथ्यों के आधार पर जांच की गई। उन्होंने मांग की कि जांच कमेटी बनाकर इस प्रकरण की पुन: जांच की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाए। Hanumangarh News

Lok Sabha Election 2024: छुट्टी भी और सैलरी भी! जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ऐलान!

About The Author

Related Posts