अनजान शहर में खराब तबीयत के चलते रात के अंधेरे में बैठी महिला का सहारा बने डेरा सेवादार

Published On

बेसहारा महिला की सम्भाल कर तपोवन आश्रम पहुंचाया

श्रीगंगानगर (सच कहूं न्यूज)। Welfare Work: डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के कार्य आमजन बेसहारा व पीड़ितों के मददगार बन आंसू पौंछने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार की रात सेवा कार्य से घर लौट रहे 85 मैम्बर सेवादार एक बेसहारा महिला के मददगार बने। सेवादारों ने शहर में अकेली व खराब तबीयत के चलते रात के अंधेरे में सुखाड़िया सर्किल पर बैठी महिला को तपोवन आश्रम पहुंचा कर इन्सानियत का फर्ज़ पूरा किया। Sri Ganganagar

85 मैंबर गोकुल इन्सां ने बताया कि वे सेवा कार्य के बाद घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान सुखाडिया सर्कल पर एक बेसहारा महिला बैठी हुई दिखी जिस पर उन्होंने उससे रात को बैठने का कारण पूछा तो तबीयत खराब होने व शहर में अकेला होने की बात कही। जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी 85 मेंबर सरोज इन्सां व 85 मेंबर ज्योति भारती, अशोक अध्यापक व अमित सैनी को बुलाकर काउंसलिंग करना प्रारंभ किया। जिस पर महिला ने तबीयत खराब होने के बारे में बताया। जिस पर महिला का चिकित्सालय में इलाज करवाने के लिए साथ चलने को कहा तो महिला ने मना कर दिया जिस पर उन्होंने तपोवन महिला आश्रम में फोन कर महिला के बारे में जानकारी दी। Sri Ganganagar

सूचना मिलते ही तपोवन महिला आश्रम की टीम सदस्य संजू व अमन तुरंत प्रभाव से सुखाड़िया सर्किल पहुंची और सदर थाना में पुलिस वेरिफिकेशन करने के बाद राजकीय चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड से दवा दिलाकर सुबह एक बजे आश्रम में लाया गया। पीड़ित व बेसहारा महिला को आश्रम में पहुंचाने पर 85 मैम्बर सदस्यों का आभार जताया और भविष्य में भी तपोवन टीम से संपर्क 907930406 करने की अपील की। Sri Ganganagar

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather Alert: मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, हरियाणा-पंजाब में इस दिन से बदलेगा मौसम, जानिये

About The Author

Related Posts