डेरा अनुयायी परिवार ने बेटी के जन्मदिन पर पक्षियों के लिए बांधे परिण्डे

Published On

सीकर। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हमेशा नेकी भलाई के कार्यों में आगे रहते हैं। इसी क्रम में राजस्थान में सीकर ब्लॉक के शेखावटी क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रविन्द्र इन्सां ने अपने बेटी गुरनूर के जन्मदिन की खुशी में पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था के लिए वृक्षों पर 5 परिण्डे बांधे।

रविन्द्र इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से चलाए जा रहे 139 मानवता भलाई कार्यों में साध-संगत हमेशा आगे रहती है। इसी के चलते वे ये कार्य कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छाई, नेकी के प्रसार के लिए पूज्य गुरु जी का आना बहुत जरूरी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts