Rajasthan Railway News: बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संगरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पायलट का माल्यार्पण कर तथा लड्डू खिलाकर स्वागत

बाड़मेर-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक स्पेशल समर हॉलीडे ट्रेन संगरिया रेलवे स्टेशन पहुंची

Published On

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र सामरिया)। श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति रेलवे स्टेशन की ओर से सोमवार शाम बाड़मेर-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक स्पेशल समर हॉलीडे ट्रेन के संगरिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन पायलट का माल्यार्पण कर तथा लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा यात्रियों एवं रेलवे स्टाफ को कोल्ड ड्रिंक और ठंडे पानी की सेवा भी दी गई। कार्यक्रम में श्री नारायण अन्न जल सेवा समिति प्रधान शमशेर सिंह, सचिव लखवीर सिंह, तिलक कोचर, सरजीत धारणिया, अमित बाघला, जसवंत सिंह, धर्मंेद्र अरोड़ा, राकेश भौजी, रविंद्र चौरडिया, देवानंद शर्मा और प्रेम वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। Rajasthan Railway News

About The Author

Related Posts