शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का दौरा

Published On

जोबनेर (सच कहूँ न्यूज़)। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि महाविद्यालय जोबनेर में पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दौरा किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलराज सिंह ने कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार रेडी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें छात्रों ने अपने नवाचार, व्यावसायिक कौशल और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया। मंत्री ने छात्रों से बारीकी से वार्तालाप की। रेडी छात्रों द्वारा शानदार कला का प्रदर्शन किया गया। कुलपति डॉ बलराज ने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय को पार्थेनियम से मुक्त कर रखा है, क्योंकि इससे चरम रोग होता है और यह 10 साल से कम उम्र के बच्चों में अस्थमा की समस्या का कारण बनता हैं। Rajasthan News

मंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया एवं राज्य के सबसे बड़े पौंड का निरीक्षण भी किया और उसके उपयोग और लाभों की जानकारी ली। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में राज्य का सबसे बड़ा वर्षा आधारित जल संग्रहण पॉन्ड बना हुआ है। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पानी बचत में अंगूठी पहल की है और पौंड की प्रशंसा भी की। कुलपति डॉ बलराज सिंह ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस समय महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष डॉ एम आर चौधरी एवं अन्य फैकल्टी भी मौजूद रहे। Rajasthan News

बेटियों को आगे बढऩे के दें पूर्ण अवसर : जिला कलक्टर

About The Author

Related Posts