घरवालों ने 4.50 लाख में बेचा ‘बचपन’, उम्र (7) खेलने की, कर दी 28 साल के युवक से शादी

Published On

धौलपुर। राजस्थान में एक 7 साल की बच्ची को 4.50 लाख रुपये में खरीद कर 28 साल के युवक से शादी (Child Marriage Act) करा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस खेतों में बने आरोपी के घर पहुंची तो उसे दुल्हन की तरह कपड़े पहने एक लड़की मोबाइल पर मिली, जो मोबाइल पर गेम खेल रही थी। लड़की के हाथों में मेंहदी लगी हुई थी और पायल पहनी हुई थी। मामला धौलपुर जिले के मनिया थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:– अब स्कूलों में हर घंटे पानी पीने के लिए बजेगी घंटी

एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम मनिया थाना प्रभारी लाखन सिंह को सूचना मिली कि 21 मई को विरजापुरा गांव के एक परिवार के युवक भोपाल सिंह (28) के साथ 7 वर्षीय मासूम की शादी हुई है। मुखबिर से बाल विवाह की सूचना मिलने के बाद सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी। पुलिस टीम जब आरोपी के खेत में बने मकान में पहुंची तो उसे जींस टी शर्ट पहने 7 साल की बच्ची मोबाइल पर गेम खेलती मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सकी।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घर में मिली परिवार की महिलाओं से मासूम के बारे में पूछा तो पहले तो उन्होंने अपने दूर के रिश्तेदारों को बताया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने लड़की को दूसरे गांव के एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये में खरीदा था और अपने बेटे से उसकी शादी करा दी थी।

About The Author

Latest News

भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू
मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव संबंधी विकारों का इलाज शामिल
*भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी और मज़बूती*
भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद
राहुल गांधी का EC-BJP पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी’

Related Posts