एसएमएस अस्पताल में एक कमरे में लगी आग

Published On

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के प्रथम एबी वार्ड के पास आज सुबह एक कमरे में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह वार्ड के पास फैकल्टी रुम में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से मुख्य गैलरी में धुआं भर गया और एक बार अफरा तफरी मच गई।

  • आग पर कमरे से बाहर फैलने से पहले ही काबू पा लेने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
  • आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts