अजमेर जिले में बच्चों को लेकर महिला के कुएं में कूदने से चार बच्चों की मौत

Published On

अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान के अजमेर जिले की मांगलियावास पंचायत समिति के बोला क्षेत्र के गिगलापुरा गांव में एक महिला के अपने चार मासूम बच्चों को लेकर कुंए में कूद जाने से चारों बच्चों की मौत हो गई जबकि महिला को बचा लिया गया हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात यह महिला बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इसका पता चलने पर महिला को बाहर निकाल लिया गया लेकिन जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया उससे पहले ही वे दम तोड़ चुके थे।

मृतक बच्चों में कोमल (04) रिंकू (03) एवं बाईस महीने का राजवीर तथा एक माह का देवराज शामिल हैं। तीन बच्चों के शव देर रात ही महिला के साथ निकाल लिए गए थे जबकि मासूम राजवीर का शव सुबह एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला के कुंए में कूद जाने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं और पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts