गहलोत एवं विधायक ले रहे शाही मेहमान नवाजी का आनंद

Published On
जैसलमेर l राजस्थान में सियासी संग्राम के चलते सीमांत जैसलमेर आये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस विधायक शाही मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक यहां होटल सूर्यगढ़ में ठहरे हैं। होटल परिसर में ही गहलोत ने अपने विधायकों की बैठक ली और उनमें जोश का संचार किया। उधर आज ईद के अवसर पर मुस्लिम विधायकों ने होटल में ही ईद की नमाज अदा की। मौलवी यासीन ने उन्हें नमाज अदा कराई।Gehlot and MLA enjoy royal guest Nawaji
इस दौरान शिव विधायक अमीन खान, भरतपुर विधायक वाजिद अली,, आमीन कागजी, रफीक खान आदि कई विधायकों ने ईद की नमाज अदा की। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रखी है। ईद के अवसर पर गहलोत ने मुस्लिम विधयकों को ईद की शुभकामनाएं दी। इस मौके श्री मोहम्मद की तरफ से मिठाइयां बांटी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts