दयापुर धाम कोटा में गुरगद्दी माह धूमधाम से मनाया

Published On

कोटा (सच कहूँ न्यूज)। कोटा (Kota) शहर में स्थित डेरा सच्चा सौदा दयापुर धाम कोटा में महापरोपकार गुरगद्दी माह धूमधाम से मनाया गया। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार इस मौके पर शाह सतनामजी दयापुर धाम आश्रम बूंदी रोड कोटा में बूंदी, केशोपाटन, बारां, झालावाड़, पनवाड़, इटावा, रावतभाटा आदि ब्लॉकों की साध-संगत पहुुंची।

सबसे पहले धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा नारा लगाकर नामचर्चा का आयोजन किया गया। उपस्थित साध-संगत ने गुरूजी द्वारा प्रारंभ किये गये 133 मानवता भलाई के कार्यों को करने का प्रण लेते हुए अपने गुरू के प्रति पूरी श्रृद्धा भावना के साथ एकजुट रहने का संकल्प दोहराया। नामचर्चा के बाद गुरूजी की पावन शिक्षा के बारे में साध-संगत को जानकारी दी गई तथा सैंकडों की तादाद में पहुंची संगत के लिए लंगर भोजन की व्यवस्थाएं की गई। नामचर्चा में जोरावर इन्सां, अजय सौंलकी इन्सां, विजयराज गाबड़ी, निलेश सोनी, बलदेव इन्सां, रामबिलास मीणा, नरोतम इन्सां सहित संभाग के ब्लॉकों की साध संगत उपस्थित रही।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

About The Author

Related Posts